Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना-जींद रोड पर निर्माणाधीन जम्मू-कटरा हाइवे के पास कार ने गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक

 

गोहाना :-6 फरवरी : जींद रोड पर निर्माणाधीन जम्मू-कटरा हाइवे के पास एक कार चालक ने आगे चल रही गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर उसने बरोदा थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जींद की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी असीम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को निजी काम से सोनीपत गया हुआ था। वहां से काम निपटाने के बाद वह शाम करीब सात बजे वापस जींद जा रहा था। जब वह गोहाना से जींद रोड पर निर्माणाधीन जम्मू-कटरा हाइवे के नजदीक पहुंचा तो पीछे से एक कार चालक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह बाल-बाल बचा।

आरोप है कि कार को भावड़ गांव निवासी वीरेंद्र चला रहा था, जिसके साथ चार और अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे। असीम के अनुसार वे सभी नशे में थे। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button