Breaking NewsEducationGameGohana

सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के ओलम्पियाडों में गोहाना का नालंदा स्कूल छाया

गोहाना :-6 फरवरी : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषयों के अंतर्राष्ट्रीय एस.ओ.एफ. ओलम्पियाडों में छा गया। विजेता बच्चों को स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने मंगलवार को समारोह पूर्वक सम्मानित किया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अंग्रेजी ओलम्पियाड में कक्षा 5 के अनिकेत, कक्षा 6 के मनन, गौरवांशी और आशांक, कक्षा 7 के अक्षज, निशिका, कक्षा 8 की गार्गी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सामान्य ज्ञान के ओलम्पियाड में कक्षा 5 के अनिकेत, कक्षा 6 से अंशु, आशांक और दिव्यांशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक के अनुसार कक्षा 6 के आशांक और कक्षा 7 के दीपेश का चयन द्वितीय स्तर के लिए हो गया है। उन्होंने दोनों मेधावी बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button