गोहाना में तीन दिन का अंतर्राज्यीय लोक कला उत्सव प्रारंभ
गोहाना :-6 फरवरी : मंगलवार को तीन दिन का अंतर्राज्यीय लोक कला उत्सव प्रारंभ हो गया। इसकी शुरुआत आदर्श नगर में स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में हंसध्वनि ऑडिटोरियम में हुई। यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, उत्तर क्षेत्र संस्कृति केंद्र पटियाला और हरियाणा कला परिषद के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ।
नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी थीं। विशिष्ट अतिथि गायत्री परिवार के अध्यक्ष हरिश्चंद्र कर्नाटक, सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार मित्तल, सत्यानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण आदि रहे। अध्यक्षता धर्मपुत्र केला मंच के अध्यक्ष मनोज जाले द्वारा की गई।
कार्यक्रम में पांच राज्यों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें जम्मू कश्मीर का डोगरी, उत्तराखंड का छपेली, मध्य प्रदेश का बधाई, पंजाब का भांगड़ा और हरियाणा कला परिषद की तरफ से श्री राम स्तुति, नटराज नृत्य विद्यालय की प्रस्तुति रही। राम स्तुति ने सभागार को आनंदमय बनाया। मंच संचालन भूमिका द्वारा किया गया।
संयोजन दिनेश घरौंडा, सुधीर दिलावर, शुभम पांचाल, सोमनाथ, आशु कुमार, दीपक कश्यप, गौतम बेदी, श्वेता और रमा का रहा। कार्यक्रम में राकेश गंगाणा, कुलदीप चहल, विक्रम सैनी, रामनिवास, नमिता, सीमा आदि शामिल रहे। इसी कड़ी में बुधवार का कार्यक्रम गांव गंगाना के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में होगा।



