Breaking NewsGohanaReligion
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के उपलक्ष्य में नरेंद्र गहलावत करवाएंगे गोहाना में सुन्दरकाण्ड का पाठ
गोहाना :-6 फरवरी : अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के पावन उपलक्ष्य में 11 फरवरी को दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे तक सेक्टर 7 स्थित कम्युनिटी सेंटर में पावन सुंदरकांड का पाठ होगा। यह पाठ सोनीपत भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत करवाएंगे।
पावन आशीर्वाद निरंजनी अखाड़े के श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी राघवेंद्र भारती जी का रहेगा। कथावाचक स्वामी शंकरानंद होंगे। मुख्य अतिथि हरियाणा भाजपा के संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, पब्लिक एडवाइजर तरुण भंडारी और सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए डॉ. अशोक तंवर के साथ सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी पहुंचेंगे।


