गोहाना-पानीपत रोड पर मुंडलाना गांव में कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
गोहाना :- 5 फरवरी : गोहाना-पानीपत मार्ग पर एक कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार सगे भाइयों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। कार के नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बबलू पुत्र रोशन लाल पानीपत जिले के जोंधन कलां गांव का निवासी है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपनी बाइक पर अपने छोटे भाई सोनू के साथ किसी काम से खंदराई गांव में आया। वे बाइक पर वापस जोंधन कलां लौट रहे थे। बाइक को सोनू चला रहा था।
बबलू के अनुसार जब बाइक मुंडलाना गांव में पहुंची, वहां सी. एन. पी. पंप के निकट एक सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। गांव खानपुर कलां के बी. पी. एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचने पर सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। बबल ने पुलिस को उस कार का नंबर बताया जिसने हादसे को अंजाम दिया।



