प्रथम भारत-इक्वाडोर बौद्धिक वार्ता में गोहाना के खानपुर स्थित बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश सम्मानित
गोहाना :-5 फरवरी: इंडिया इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल सोसायटी, अंतर्राष्ट्रीय महिला क्लब और हेरा समूह, पुर्तगाल द्वारा आयोजित प्रथम भारत- इक्वाडोर बौद्धिक वार्ता- 2024 में बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो सुदेश को ग्रामीण महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रुप में इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति रोसालिया अर्टिगा ने शिरकत की।
सम्मानित किए जाने पर आभार जताते हुए वी.सी. प्रो सुदेश ने कहा कि ग्रामीण अंचल में महिलाओं को शिक्षित करने और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने के लिए वे लगातार प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। ग्रामीण महिलाएं अब निर्णायक की भूमिका में हैं और ऐसा शिक्षा के कारण ही संभव हो सका है।
इस अवसर पर डॉ. बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली की वी.सी. प्रो. अनु लाठर भी उपस्थित रहीं।



