Breaking NewsCrimeGohana
गोहाना उपमंडल के गांव बिचपड़ी में दुकान की छत उखाड़ कर मोबाइल, सिम और चार्जर चोरी
गोहाना :-5 फरवरी: बिचपड़ी गांव में चोर रात के समय एक दुकान की छत उखाड़कर मोबाइल, सिम व चार्जर चोरी कर ले गए। दुकानदार को इसकी जानकारी जब लगी, तब उसने सुबह दुकान खोली। इसको लेकर उसने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद चोरी का मामला दर्ज किया है।
गंगेसर गांव निवासी अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने करीब 10 साल से बिचपड़ी गांव में सरकारी स्कूल के सामने दुकान किराया पर ले रखी है। यहां उसने बालाजी मोबाइल के नाम से दुकान कर रखी है। वह 3 फरवरी की शाम को दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह उसने दुकान खोली तो उसकी छत उखड़ी हुई मिली। उसके अनुसार चोर उसकी दुकान से विभिन्न कंपनियों के 15 से अधिक मोबाइल, चार्जर व सिम चोरी कर ले गए। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



