Breaking NewsGohanaPolitics

8 को डिप्टी सी.एम.बरोदा हलके के 4 गांवों में आएंगे

गोहाना :-5 फरवरी डिप्टी सी. एम. दुष्यंत चौटाला 8 फरवरी को बरोदा हलके के 4 गांवों-बिलबिलान, गुमाणा, कटवाल और बलि ब्राह्मणान में जनसभाएं करेंगे। इस दौरे की तैयारी के लिए सोमवार को शहर के सरकारी रेस्ट हाउस पर बरोदा हलके के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई।

कार्यकर्ता सभा की अध्यक्षता बरोदा हलका जजपा के अध्यक्ष सुरेन्द्र मलिक ने की। मुख्य अतिथि सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया रहे।

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन जजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह मलिक ने किया। इस कार्यकर्ता बैठक में जजपा बरोदा हलके के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राज सिंह दहिया ने कहा कि जजपा लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की लंबी फौज के बूते जजपा जीत का परचम फहराएगी। भूपेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि डिप्टी सी.एम. की लोकप्रियता का जादू ग्रामीणों खासकर युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

कार्यकर्ता बैठक में जोनी लठवाल, पवन शर्मा, अशोक मोर, डॉ. राम मेहर राठी, बसंत मलिक, दीपक नरवाल, कृष्ण सरोहा, रितेश शर्मा, किरण भाटिया, नरेश मलिक, मनु आंवली, दलबीर मलिक, अमन चहल, रोहित मलिक, रेणु आवली आदि भी मौजूद रहे।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button