गोहाना के आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे ने महर्षि महेश योगी की पुण्यतिथि पर किया नमन
इंदिरा गांधी भी थीं महेश योगी की शिष्य : डॉ. सैनी
गोहाना :-5 फरवरी : महर्षि महेश योगी ने महर्षि मुक्त विश्वविद्यालय स्थापित किया था जिसमें ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जाती है। सोमवार को यह खुलासा योगाचार्य डॉ. सुरेश सैनी ने किया। वह महर्षि महेश योगी की पुण्यतिथि पर सेक्टर 7 में हुए कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।
अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की। संयोजन जगमेंद्र सांगवान ने किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश सैनी के अनुसार महेश योगी का जन्म 12 जनवरी 1918 को छत्तीसगढ़ के राजिम शहर के पास स्थित पांडुका गांव में हुआ। उन्होंने 13 साल तक ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य ब्रह्मानंद सरस्वती से शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने दस हजार बाल ब्रह्मचारियों को योग और साधना की दीक्षा दी। डॉ. सुरेश सैनी ने दावा किया कि महर्षि महेश योगी के शिष्यों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी थीं। उन्होंने वेदों में निहित ज्ञान पर अनेक पुस्तकों की रचना की ।
5 फरवरी 2008 को उन्होंने यह कहते हुए शरीर त्याग दिया कि उनका काम पूरा हो चुका है।


