Breaking NewsSonipat

सोनीपत के मोहाना गांव में शहीद-ए-आजम की प्रतिमा का अनावरण उनके पोते ने किया

गोहाना :- 5 फरवरी : शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह संधु मोहाना गांव स्थित सत्यार्थ प्रकाश विद्यापीठ में पहुंचे तथा अपने दादा शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

अध्यक्षता राजबीर मोहाना ने की तथा संयोजन ब्रिगेड की गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेश लठवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि लोकगीत लेखक मुकेश जाजी, जिला पार्षद राजेश गंगाणा, सोनीपत पंचायत समिति के चेयरमैन मोंटी, सरपंच सतबीर गंगाणा, ओम प्रकाश आर्य, सुखविंद्र महला आदि रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहीद-ए-आजम की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मोहाना गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई तथा ग्रामीणों ने शहीद-ए-आजम के पोते पर प्यार लुटाते हुए उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। संधु ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

शहीद-ए-आजम के पोते ने अपने दादा के शहीदी दिवस पर 23 मार्च को गोहाना बस स्टैंड पर होने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर भूपेंद्र, समीर, जतिन, श्रीभगवान, नरदेव, संदीप मलिक, गौरव लठवाल, नरेश लठवाल, सागर सैनी आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button