Breaking NewsCrimeRohtak

रोहतक में जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के बॉडी गार्ड की रिवाल्वर चोरी, FIR दर्ज कराई

रोहतक :- रोहतक में जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के बॉडी गार्ड की रिवाल्वर चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई, जब जाट संस्था के पूर्व प्रधान पूजा के लिए गए थे और रिवाल्वर गाड़ी में ही रह गई। इसी दौरान किसी अज्ञात ने चोरी कर ली। वहीं वारदात की शिकायत पुलिस को दे दी।

रोहतक के गांव भालोठ निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के यहां ड्राइवर का काम करता है। साथ ही वह राज सिंह नांदल का निजी बॉडी गार्ड भी है। उसने 2017 में अपना आर्म्स लाइसेंस बनवाया था। उसने एक रिवाल्वर करवा रखा था। जो 4 फरवरी को वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर राज सिंह नांदल के साथ बाबा मस्तनाथ मठ में धोक मारने के लिए गए थे। उसकी रिवाल्वर में 6 जिंदा कारतूस लोड थे।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रिवाल्वर व कारतूस चोरी
उन्होंने बताया कि उसकी रिवाल्वर गाड़ी में रह गई। वापस आने के बाद गाड़ी में चेक किया। लेकिन रिवाल्वर वहां नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने रिवाल्वर को खोजने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर नहीं मिली। किसी अज्ञात ने लाइसेंसी रिवाल्वर व 6 कारतूस चोरी कर लिए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button