इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय चौटाला बराड़ा में संबोधित करेंगे अनुसूचित जाति सम्मेलन
गोहाना :-4 फरवरी : इंडियन नेशनल लोकदल के दिग्गज अभय सिंह चौटाला 11 फरवरी को बराड़ा में राज्य स्तर का अनुसूचित जाति सम्मेलन संबोधित करेंगे। रविवार को यह जानकारी इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद मुंडे ने दी।
वेद मंडे अनुसचित जाति कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता सोनीपत जिला इनेलो के अध्यक्ष कृष्ण मलिक ने की। संयोजन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक भौरिया ने किया। मार्गदर्शन गोहाना हलके के पूर्व इनेलो प्रत्याशी ओम प्रकाश गोयल का रहा। बैठक में इनेलो के सोनीपत जिले के प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान भी पहुंचे।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वेद मंडे ने कहा कि बराड़ा के प्रदेश स्तर के सम्मेलन में मुख्य अतिथि अभय सिंह चौटाला विस्तार से बताएंगे कि पहले इनेलो की सरकार रहते अनुसूचित जातियों के लिए क्या-क्या किया गया तथा भविष्य में सत्ता में लौटने पर और क्या-क्या किया जाएगा | उमेद सिंह लोहान ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सदस्यता अभियान में वह ज्यादा से ज्यादा नए कार्यकर्ताओं को इनेलो से जोड़ें। उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में इनेलो की ही सरकार बनेगी।
इस अवसर पर जोगेंद्र मलिक, कुणाल गहलावत, अशोक कौशिक, अतुल मलिक, राजेश हसीजा, राम किशन मलिक, दिलबाग सिंह मलिक, सुरेंद्र लठवाल आदि उपस्थित रहे।


