Breaking NewsGohanaPolitics

हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा-विदेश में बैठ कर धमकी देने वाले बदमाश को भी पकड़े पुलिस

गोहाना :-4 फरवरी : हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने रविवार को पुलिस की तारीफ की कि वह लाला मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफल रही है। उन्होंने मांग की कि उस बदमाश को भी पकड़ा जाए जिसने विदेश में बैठ कर धमकी दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गर्ग ने अपनी मांग को दोहराया कि विदेश और जेल में बैठ का आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों को पक्का चीरा लगाया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दे कहा कि बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल में डाल देना पर्याप्त नहीं है, उनका एनकाउंटर होना चाहिए, तभी व्यापारी भय मुक्त माहौल में काम कर पाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार होने के बाद बदमाश जब जेल में डाले जाते हैं, या तो थोड़े दिन बाद जमानत पर छूट कर जल्दी बाहर आ जाते हैं अन्यथा जेल में बैठ कर गुंडागर्दी करते हैं, ऐसे में गिरफ्तारी पक्का इलाज नहीं है। बदमाशों का सफाया होगा, तभी व्यापारी चैन की सांस ले सकेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button