Breaking NewsGohanaPolitics

BJP के जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने घोषित की अपनी नई जिला कार्यकारिणी

गोहाना :-4 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी की सोनीपत जिला इकाई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 2 जिला महामंत्री और 7 सचिव नियुक्त किए गए हैं।

जसबीर दोदवा को तीर्थ सिंह राणा के स्थान पर जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए 7 उपाध्यक्ष बनाए हैं। ये उपाध्यक्ष संतराम वाल्मीकि, कुलदीप शर्मा, अनिल ठाकुर, संजीव वलेचा, नरेंद्र गहलावत, मुकेश त्यागी और अरुण बड़ौक हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नई जिला कार्यकारिणी में दो महामंत्री निशांत छौक्कर और नवीन मंगला होंगे। 7 नए सचिव अशोक बनवासा, मनोज त्यागी, कृष्ण लाल, ओमवीर वत्स, बिजेंद्र चोटीवाला, संगीता सैनी और अंज दहिया होंगे। कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक और सह-कोषाध्यक्ष मनिंद्र सन्नी बनाए गए हैं। इसी क्रम में आई. टी. प्रमुख जगवीर जैन, सह-आई. टी. प्रमुख गौरव धीमान, कार्यालय सचिव सुनील रोहिल्ला, मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, सह मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी रवींद्र मलिक और सह मीडिया प्रभारी हरदीप सिंह होंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button