Breaking NewsGohanaSocial

नरेंद्र खटाना के तबादले पर गोहाना की पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा ने किया सम्मानित


गोहाना :- 4 फरवरी: एच. पी. एस. अधिकारी नरेंद्र खटाना तबदील हो गए हैं। वह गोहाना पुलिस जिले मे ए.सी.पी. प्रथम थे। उन्हें पलवल का डी. एस. पी. नियुक्त किया गया है। उनकी जगह गोहाना में नई नियुक्ति होनी अभी शेष है। रविवार को पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा द्वारा खटाना को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नरेंद्र खटाना को रोहतक रोड पर स्थित एक निजी सभागार में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा के तत्वावधान में हुआ।अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष धूला राम ने की तथा मार्गदर्शन महासभा के संरक्षक प्रो. शमशेर भंडेरी का रहा।

नरेंद्र खटाना को शाल और पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामू रामपाल वाल्मीकि, जितेंद्र जांगड़ा, सोमपाल सैन, अशोक बामनिया, सतबीर रहबारी, बबलू सैन, राम निवास धीमान, राजेंद्र सैन, पी. सी. चित्रा, रमेश देहराज, मुखत्यार सिंह दांगी आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button