Breaking NewsGohanaSocial
रोहतक में होने वाली राज्य स्तरीय आक्रोश रैली का कर्मचारियों को दिया न्योता
गोहाना :-3 फरवरी : रविवार को रोहतक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय आक्रोश रैली के लिए कर्मचारियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को गोहाना, मुंडलाना और कथूरा के तीनों खंडों के कर्मचारियों ने बैठक की। बैठक के बाद कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों को रैली का न्योता दिया।
बैठक कथूरा खंड के अध्यक्ष दिलावर चहल के कार्यालय में आयोजित हुई। अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ गोहाना खंड गोहाना के अध्यक्ष रमेश अत्री ने की एवं संचालन सचिव सुरेश यादव ने किया।
बैठक में कर्मचारी नेता प्रभु दयाल, दान सिंह और सुरेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



