गोहाना में BJP के प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन के न्योते के लिए गांवों में घूमे परमवीर
गोहाना :-3 फरवरी : हरियाणा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का शहर में पानीपत रोड पर स्थित महादेव गार्डन में अभिनंदन समारोह अब 6 फरवरी को होगा। समारोह के संयोजक और सोनीपत भाजपा के जिला महामंत्री परमवीर सैनी ने ग्रामीणों को न्योता देने के लिए अपनी टीम के साथ गांवों का दौरा किया।
अभिनंदन समारोह की तारीख दूसरी बार तय हुई है। पहले यह कार्यक्रम 30 जनवरी को होना था। लेकिन उसी दिन सी.एम. मनोहर लाल खट्टर के साथ नायब सिंह सैनी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए स्थापित चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन तय हो गए। इस के चलते गोहाना का कार्यक्रम स्थगित कर देना पड़ा और दूसरी तारीख 6 फरवरी और समय दोपहर बाद दो बजे का निश्चित हुआ है। नायब सिंह सैनी के अभिनंदन समारोह में सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक के साथ गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी और राई के विधायक मोहन लाल कौशिक भी पहुंचेंगे।


