जननायक जनता पार्टी ने अपने बैकवर्ड सेल का 5वीं बार प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर गोहाना के हवा सिंह वर्मा को किया सम्मानित
गोहाना :-3 फरवरी: सीनियर बैकवर्ड नेता हवा सिंह वर्मा को जननायक जनता पार्टी ने अपने बैकवर्ड सेल का 5वीं बार प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। शनिवार को गोहाना जजपा द्वारा हवा सिंह वर्मा को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता गोहाना हलका जजपा के अध्यक्ष संदीप भनवाला ने की। मुख्य अतिथि जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के. सी. बांगड़ तथा विशिष्ट अतिथि सोनीपत जजपा के जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया रहे। कार्यक्रम में जजपा के बैकवर्ड सेल का ही प्रदेश सचिव बनने पर कप्तान कश्यप को भी सम्मानित किया गया।
गोहाना हलका जजपा के अध्यक्ष संदीप भनवाला ने अपनी इकाई की ओर से हवा सिंह वर्मा और कप्तान कश्यप की नियुक्ति के लिए डॉ. के.सी. बांगड़ और राज सिंह दहिया के साथ जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला और बैकवर्ड सेल के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल तंवर का भी आभार व्यक्त किया।
सम्मान समारोह में संदीप गहलावत, अशोक मोर, जुगती राम स्वामी, नरेश मलिक, राम कुमार प्रजापति, शेर सिंह बेडवाल, सरदार राज सिंह, बलजीत स्वामी, बलराज भौरिया आदि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोनीपत जजपा बुद्धिजीवी सेल के दोबारा से जिला अध्यक्ष बनाए गए डॉ. राम मेहर राठी को भी सम्मानित किया गया।



