गोहाना के नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र निशांत का ब्रोमोस एयरोस्पेस में चयन पर किया सम्मानित
गोहाना :-3 फरवरी : गोहाना-जींद मार्गे पर स्थित नालंदा इंटरनेशनल स्कूल के पूर्व छात्र निशांत कुमार का शनिवार को स्कूल परिसर में समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। उन्हें एयरोस्पेस कम्पनी ब्रोमोस में सलेक्ट होने पर सम्मानित किया गया।
ब्रोमोस एयरोस्पेस कम्पनी क्रूज मिसाइल बनाती है। यह कम्पनी दुनिया भर की एयरोस्पेस कम्पनियों में अग्रणी है। यह कम्पनी न केवल भारत के डी.आर.डी.ओ. अपितु रूस के एन. पी. ओ. एम. द्वारा भी प्रमाणित है। इसी ब्रोमोस एयरोस्पेस कम्पनी में निशांत कुमार का चयन हुआ है।
प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक के अनुसार निशांत ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नालंदा इंटरनेशनल स्कूल से विज्ञान संकाय से कक्षा 12 उत्तीर्ण की। उसके बाद उनका दाखिला मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए कुरुक्षेत्र स्थित एन.आई.टी. में हो गया।
ब्रोमोस एयरोस्पेस में चयन पर निशांत कुमार को स्कूल में आमंत्रित किया गया। उनको स्कूल की चैयरपर्सन रीना मलिक ने सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। सम्मान समारोह की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने की।



