ब्राजील की पी.एच.डी. स्कॉलर ने बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के शोधार्थियों से किया संवाद
गोहाना :- 2 फरवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। ब्राजील के साओ पाउलो विश्वविधालय की पी. एच. डी. स्कॉलर ताइस लीएटे डी मौरा ने शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों से संवाद किया।
ताइस शोध हिंदू पौराणिक कथाओं, प्रवासी भारतीयों और भारतीय महिलाओं पर केंद्रित है। वे ए प्रिज्मैटिक मिथ, दी डायस्पोरिक प्रस्पेक्टिव इन दी री- राइटिंग आफ हिंदू एपिक बाय कंटेंपरेरी इंडियन एंग्लोफोन राइटर्स विषय पर शोध कर रही हैं।
उन्होंने भारतीय महाकाव्यों, विशेषकर महाभारत और रामायण के समकालीन पुनर्लेखन के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने छात्राओं को ब्राजील के लोक साहित्य और भारतीय लोक साहित्य से इसकी भिन्नताओं से अवगत कराया। शोधार्थियों व छात्राओं ने उनके वर्तमान शोध, संस्कृति और कार्यप्रणाली के बारे में प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का आयोजन डा. अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर प्रो. अशोक वर्मा, डा. गीता फौगाट आदि मौजूद रहे।


