Breaking NewsEducationGohana

छिछड़ाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी में 75 अंक प्राप्त कर भगत सिंह सदन रहा प्रथम

गोहाना :-1 फरवरी गुरुवार को कथूरा शैक्षणिक खंड के छिछड़ाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता की विजेता शहीद भगत सिंह सदन की टीम बनी। उसने 75 अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर 45 अंक के साथ अब्दुल कलाम सदन की टीम रही। क्विज मास्टर संस्कृत प्रवक्ता सत नारायण वशिष्ठ रहे। प्रश्नोत्तरी में भगत सिंह सदन, सुभाष चंद्र बोस सदन, अब्दुल कलाम आजाद सदन और लक्ष्मी बाई सदन की टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर रही शहीद भगत सिंह सदन की टीम आशिका,अर्चना,आयुष और अभिषेक पर आधारित थी । द्वितीय स्थान पर रही अब्दुल कलाम आजाद टीम में रितु, नैंसी, दीपांशी और अनुष्का थाप्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग शिक्षक शील कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, राम किशन, संजय, सपना, आशा, सविता, सीमा आदि का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button