Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के नालंदा वर्ल्ड स्कूल के प्रतिभाशाली नौनिहालों ने अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान ओलम्पियाड में जीते 20 स्वर्ण पदक

गोहाना :-31 जनवरी : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल के 20 प्रतिभाशाली नौनिहालों ने एस.ओ.एफ. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ओलंपियाड में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। मेधावी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ये स्वर्ण पदक अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के ओलंपियाड में अपने नाम किए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने बताया कि ओलंपियाड में नालंदा वर्ल्ड स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी भाषा में शानदार प्रदर्शन किया।बच्चों ने कुल 20 स्वर्ण पदक अर्जित किए। जिन बच्चों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए, वे हंसिका, लक्ष्य, विवान, यश, वियोना, इवान, जेनिसा, द्विव्यांशी, ओनिक, हार्दिक, कुंज, लक्ष्य, पूर्वी, रूहानी, तवीष, दिव्यांशी, कुशांक और लक्षिता रहे। बुधवार को स्वर्ण पदक विजेता बच्चों को स्कूल में समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि स्कूल की निदेशक रीना मलिक रही। उन्होंने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button