AgricultureBreaking NewsGohana

28 से एस.डी.एम. कार्यालय गोहाना में धरने पर बैठेंगे किसान

सोनीपत जिले के 5 हजार किसानों की पॉलिसी अवैध रद्द करने का आरोप

 

गोहाना :-25 जनवरी : भारतीय किसान यूनियन 28 जनवरी से गोहाना के SDM कार्यालय में रिलायंस कंपनी धींगामस्ती के खिलाफ बेमियादी धरने पर बैठेगी। कम्पनी पर आरोप है कि उसने रबी और खरीफ फसलों की 2021 और 2022 की प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना की 5 हजार पॉलिसियों को समय बीत जाने के बाद अवैध रूप से रद्द कर दिया। ये पॉलिसियां सोनीपत जिले के किसानों की थीं।

गुरुवार को किसानों ने भाकियू की हरियाणा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में विरोध किया। नरवाल ने बताया कि खरीफ की फसल की पॉलिसी के लिए 31 जुलाई तक आवेदन करना होता है। अगर जांच में दर्शाई फसल न मिले, तब कम्पनी अधिकतम 30 सितंबर तक पॉलिसी को रद्द कर सकती है। इसी तरह से रबी की फसल के लिए पॉलिसी के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक होता है। कम्पनी इसे 28 फरवरी के बाद रद्द नहीं कर सकती।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सत्यवान नरवाल ने आरोप लगाया कि रिलायंस कम्पनी ने सब नियम ताक पर रख कर वर्ष 2021 और 2022 की सोनीपत जिले की ऐसी 5 हजार पॉलिसियां रद्द कर दी जिनमें फसल का नुकसान होने पर मुआवजा देय था। किसानों ने जिला स्तर पर अपील की। वह अपील किसानों के हक और कम्पनी के खिलाफ रही। कम्पनी राज्य स्तर की अपील में चली गई। वहां एक महीने में फैसला हो जाना चाहिए था। लेकिन 6 महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद मामला लंबित है।

इस अवसर पर किसान राहुल, राकेश, विजय, सोनू प्रजापति, हैप्पी आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button