गोहाना के सत नगर के गुरुद्वारा सचखंड में प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार में शबद कीर्तन
गोहाना :-17 जनवरी: शहर के वार्ड नंबर 8 स्थित सत नगर के गुरुद्वारा सचखंड के भाई गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे वंश की कुर्बानी दे दी। वह न केवल संत अपितु महान योद्धा भी थे।
हेड ग्रंथी भाई गुरदीप सिंह दशम पातशाही के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कीर्तन दरबार में शबद कीर्तन कर रहे थे। अध्यक्षता गुरुद्वारे के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप खानिजो ने की तथा संचालन के. एल. दरेजा ने किया। दुरेजा इस गुरुद्वारे के कोषाध्यक्ष और जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं।
शबद कीर्तन में महिला मंडली की सदस्य मंजू सचदेवा, शकुंतला दुरेजा, सुमन नारंग, मधु मदान, सुदेश् आजा, रमेश कुमारौ बद्धिराजा और राज मदान ने अपने मीठे भजनों से दशम पातशाही को स्वरांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश सेतिया, डॉ. सुरेश खेत्रपाल, सुभाष खानिजो, कमलेश कालड़ा, सरला नारंग, मानसी खानिजो, राज तनेजा, शशि मग्गो आदि भी पहुंचे। लंगर वितरण की सेवा गुलशन नारंग, गगन मनचंदा, पंकज पसरीजा, दीपक तनेजा, तुषार नारंग, गौरव नारंग, कृष्ण
नारंग, सक्षम नारंग, गौरव तागड़ा आदि ने की।


