गोहाना के मुख्य गुरुद्वारे में दशम पातशाही के प्रकाशोत्सव पर किया शबद कीर्तन
गोहाना :-17 जनवरी : दशम पातशाही प्रकाशोत्सव पर बुधवार को पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मुख्य गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजा । इस कीर्तन दरबार शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
कीर्तन दरबार की अध्यक्षता गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार काबल सिंह ने की तथा मंच संचालन सचिव डॉ.सुरेश सेतिया ने किया। महिला श्रद्धालुओं में शशि बाला, मतेंद्रजीत कौर, कमलेश, कृष्णा, सुनीता हंस, बलवंत कौर, लीना,रेखा, रीटा बजाज और निशा ने दशम पातशाही को समर्पित भजन प्रस्तुत किए।
शबद कीर्तन का आनंद लेने के लिए पं. उमेश शर्मा, हरीश परुथी, आजाद सिंह दांगी, सोमनाथ चावला, जगदीश चिंदा, सुभाष मेहता, केसर दास, जतिन कालड़ा, कर्म चंद दुआ, सन्नी सिंह, लवली सिंह, कर्ण सिंह, राज कुमार, दीपक चावला, सतनाम सिंह, रामनाथ हंस, अजीत चावला, मदन लाल अत्री, सुभाष शर्मा आदि भी पहुंचे।
शबद कीर्तन के समापन पर गुरु घर का अटूट लंगर वितरित हुआ। दशम पातशाही के प्रकाशोत्सव परे शबद कीर्तन से पहले सप्ताहभर तक प्रभातफेरी निकाली गई।


