Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के सुनील बजाज एस.सी.ई.आर.टी. के नए निदेशक होंगे
गोहाना :-10 जनवरी : हरियाणा सरकार ने राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ( एस.सी.ई.आर.टी.) का निदेशक नियुक्त किया है।उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है। सुनील बजाज गोहाना के हैं। वह इस समय एस. सी.ई.आर.टी. के संयुक्त निदेशक हैं। अब तक निदेशक एच.सी.एस. अधिकारी महाबीर प्रसाद थे।
राज्य सरकार ने महाबीर प्रसाद से उनका यह दायित्व वापस ले लिया है। सुनील बजाज संयुक्त निदेशक के वर्तमान पद के साथ निदेशक के दोहरे प्रभार को ग्रहण करेंगे।
सुनील बजाज को एस.सी.ई.आर.टी. का नया निदेशक नियुक्त करने का आदेश राज्यपाल की ओर से सुधीर राजपाल ने जारी किया। सुधीर राजपाल स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं।



