विहिप ने गोहाना को 7 खंडों में बांट प्रारंभ किया अक्षत का वितरण
गोहाना :- 9 जनवरी : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उसी दिन समान उत्सव विश्व हिंदू परिषद गोहाना शहर के घर-घर में आयोजित करने के लिए केटिबद्ध हो गई है। इस के लिए पवित्र अक्षत के साथ भगवान राम का चित्र और एक निमंत्रण पत्र वितरित करने के लिए गोहाना विहिप ने सारे शहर को 7 हिस्सों में बांटा है तथा प्रत्येक खंड में अपनी टोलियों को भेजना प्रारंभ कर दिया है।
विहिप ने गोहाना भाग का संयोजक राजेंद्र गिरधर, सह संयोजक डॉ. मनोज शर्मा और अशोक लठवाल को बनाया है। गोहाना शहर के संयोजक कुलदीप कौशिक, सह संयोजक महेंद्र भारद्वाज, अश्विनी कुमार और अश्विनी गोयल बनाए गए हैं।
देवी नगर की टोली में सुरेंद्र पांचाल, सुशील, संजय, रमेश कश्यप, राजीव, राम मेहर, शुभम, राघव, संयम, मुदित, प्रयाग और रितु हैं। राम नगर की टोली में आशीष, दिनेश, कार्तिक और माणिक हैं। गांधी नगर के खंड में उत्तम नगर और लक्ष्मी नगर को भी शामिल किया गया है। लक्ष्मी नगर की टोली मानसी अरोड़ा, नीतू गुप्ता और सीमा जैन पर आधारित है। गांधी नगर की टोली में राहुल चांदीवाल, अमरनाथ, अनिल, प्रदीप, नवीन और पवन हैं। उत्तम नगर की टोली में आशीष, ज्योति, इशिका, कार्तिक, ओमी राज, सावित्री और कलावती हैं।
विकास नगर खंड में रेलवे कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी, पटेल बस्ती और विकास नगर सम्मिलित किए गए हैं। रेलवे कॉलोनी की टोली में रजनी, रेणु, मीनाक्षी, गीता, निर्मल, अंजलि, प्रेमलता, जनता, मोहिनी, निर्मला, सोनू, सोनिका, अंजू, निशा, पूनम, सीमा जैन, उषा विरमानी, सुमन, शैलजा, नीलम, मोनिका, परमानंद लोहिया और अश्विनी कुमार हैं। पुरानी अनाज मंडी की टोली में संगीता, निशा और उषा, पटेल बस्ती की टोली में शिव कुमार और कृष्ण, विकास नगर की टोली में अजय गर्ग, सचिन और अंशुल हैं।
आदर्श नगर की टोली में राकेश, हितेश, गजेंद्र, विनोद रावत, दिव्यांशु, महेंद्र चिड़ाना, चेतन, पवन, अंकित, अंकुश और संजीव हैं। सनातन धर्म मंदिर क्षेत्र में मेन बाजार को शामिल किया गया है। इस टोली में अंजू कालड़ा और लोकेश की टोलियां हैं। अंबडेबर नगर के खंड में सेक्टर 7 भी है। इस टोली में डॉ. मनोज शर्मा और दिनेश तनेजा हैं।


