Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के बी. बी. एम. इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में धार्मिक प्रस्तुतियों पर थिरके बच्चे

गोहाना :- 4 जनवरी : गोहाना-महम मार्ग स्थित बी.बी.एम.इंटरनेशनल स्कूल के  धार्मिक प्रस्तुतियों पर थिरके बच्चे बी. बी. एम. इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव धार्मिक प्रस्तुतियों के रंग में रंगा रहा। हनुमान चालीसा सहित विभिन्न संगीतमय प्रस्तुतियों पर स्कूल के बच्चे जम कर थिरके। स्कूल के वार्षिकोत्सव में शत-प्रतिशत बच्चों की प्रतिभागिता रही।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मुख्य अतिथि गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी रहीं, अध्यक्षता स्कूल की चेयरपर्सन कमलेश बजाज और एम. डी. विक्की बजाज ने की तथा संयोजन प्रिंसिपल नलिनी मल्होत्रा का रहा। संयोजन करने वाले शिक्षक विधि, नीतू, डिंपल, कोमल, सविता, सुप्रिया, ज्योति, सोनिया, गीत, तमन्ना, रिया, मुस्कान, पिंकी, प्रियंका, सोनाली, जया, मोनिका और साहिल रहे । नृत्य की तैयारी शिक्षक रिंकू नागरिया और शिक्षिका नीतू ने करवाई ।

मुख्य अतिथि और नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी ने कहा कि अभिभावक बच्चों पर अपनी अपेक्षाएं न लादें तथा उनकी भावनाओं को समझते हुए जीवन में कुछ अलग दिखाने के लिए उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करें।

प्रिंसिपल नंदिनी मल्होत्रा ने कहा कि कोई भी स्कूल 3 स्तंभों का मेल होता है। ये स्तंभ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स हैं जितना स्ट्रांग यह कनेक्शन होता है, उतना उज्ज्वल बच्चों का भविष्य होता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button