Breaking NewsEducationGohana
गोहाना गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पवन लठवाल अंडर ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य नियुक्त
गोहाना :- 3 जनवरी शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पवन लठवाल बी.पी.एस. महिला विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज के दो साल के लिए सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उनकी यह नियुक्ति महिला विश्वविद्यालय की वी.सी. प्रो. सुदेश ने की है।
पवन लठवाल दो साल से बरोदा गांव में खोले गए नए गवर्नमेंट कॉलेज में डेपुटेशन पर हैं। उनका टीचिंग एक्सपीरियंस 23 साल का है। उन्हें इससे पहले दो साल के लिए पी. जी. बोर्ड ऑफ स्टडीज का भी सदस्य नियुक्त किया जा चुका है।
जिस अंडर ग्रेजुएट बोर्ड ऑफ स्टडीज के पवन लठवाल अब सदस्य नामांकित किए गए थे, उस का कार्य नए सत्र से लागू होने वाली नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रभावी भूमिका निभाना है।
लठवाल का दायित्व इतिहास और पुरातत्व से सम्बन्धित होगा |



