Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के शेर सिंह पब्लिक स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन से एसिड रेन तक के मॉडलों ने मोहा मन
गोहाना :-30 दिसम्बर : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन से ले कर एसिड रेन, चंद्रयान और बायो गैस के साइंस मॉडल दर्शक शिक्षकों और बच्चों के मन को मोह गए।
अंतर सदनीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल के निदेशक महेंद्र सिंह मलिक और प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12 के छात्रों और छात्राओं ने अपनी विज्ञान प्रतिभा का परिचय दिया।
इंदिरा सदन में रिया, हिना, अंजलि और खुशी, टैरेसा सदन में तमन्ना, शमा, वंशिका और पवन, टैगोर सदन में मयंक, सान्वी, शबनम और हिमांशी, कल्पना सदन में अंजलि, ईशा, लोकेश और हिमांशी के मॉडल सराहे गए।



