Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में जी.के. के क्विज कॉन्टेस्ट में शुभम और परीशा की टीम प्रथम
गोहाना :-29 दिसम्बर : शहर में आदर्श नगर में स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जी माइंड वार्स द्वारा जी. के. का क्विज कॉन्टेस्ट करवाया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 10 के शुभम और कक्षा 6 की परीशा की टीम प्रथम स्थान पर रही।
क्विज कॉन्टेस्ट की अध्यक्षता प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहजा ने किया। जी. के के क्विज कॉन्टेस्ट में 6 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 के समक्ष और कक्षा 8 के अभिनव की टीम रही। तृतीय स्थान पर कक्षा 8 के मोक्ष गोयल और कक्षा 7 के वंश मग्गो की टीम रही। क्विज कॉन्टेस्ट के विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में विशेष सहयोग शिक्षक सुरजीत सहरावत, जया विरोधिया, सुनीता बजाज, नवीन सरदाना और पूनम शर्मा का रहा।



