Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में इंग्लिश डेक्लेमेशन कॉन्टेस्ट का विजेता बना तरंग सदन
गोहाना :-26 दिसम्बर मंगलवार को नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस इंग्लिश डेक्लेमेशन कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया। विजेता का खिताब तरंग सदन को दिया गया।द्वितीय स्थान पर अभिसार सदन और तृतीय स्थान पर सोपान सदन रहे। अध्यक्षता प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने की। निर्णायक मंडल अनुपमा चौधरी और तनु लाठर पर आधारित था। टाइम कीपर संजय वर्मा रहे। मंच संचालन कक्षा 7 की छात्रा कोमल और विधि मलिक ने किया। प्रत्येक सदन के कक्षा 6 से 9 तक के चार बच्चों ने भाग लिया। सभ्य, कोमल और लक्ष्य को स्पीकर विद दि डिफरेंस का पुरस्कार दिया गया। प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः रूप से कक्षा 6 में आनंदी, प्रिया और मीनल, कक्षा 7 और 8 में सनाया, आयान और दमन, कक्षा 9 में अंशिका, युविका और दीक्षा रहे। आयोजन में विशेष सहयोगी शिक्षिकाएं-वंदना वर्मा, रितु शर्मा, शालिनी और पायल रहे।



