Breaking NewsGohanaPatriotism
गोहाना के सेक्टर 7 में मदन मोहन मालवीय की 162 वीं जयंती मनाई गई।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सच्चे उपासक थे मालवीय : पवार
गोहाना :-25 दिसम्बर : सेक्टर 7 में मदन मोहन मालवीय की 162 वीं जयंती मनाई गई। नागरिकों ने उन के चित्र पर अर्पित किए। गोहाना सेन सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पवार थे। उन्होंने कहा कि मदन मोहन मालवीय महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिक, शिक्षाविद और समाज सुधारक थे। वह सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सच्चे उपासक थे। वह काशी हिंद विश्वविद्यालय के संस्थापक थे। अध्यक्षता योग शिक्षक सुखविंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मदन मोहन मालवीय को महामना की उपाधि से विभूषित किया गया था। कार्यक्रम में सुभाष वर्मा, श्रीभगवान गोयल, ज्योति मक्कड़, सुभाष मलिक, कुलदीप सांगवान जोगेंद्र मक्कड़, सुनील कुमार, सुनीता सैनी तथा सतपाल कश्यप भी मौजूद रहे।


