सोनीपत की हिंदू विद्या सभा एवं धमार्थ समिति का चुनाव आज, 887 सदस्यों को वोटिंग का अधिकार,मतदान केंद्र के 200 मीटर तक धारा 144 लागू
सोनीपत :- हिंदू विद्या सभा एवं धमार्थ समिति के रविवार को होने वाले चुनाव की तैयारी हो गई है। इसके लिए करीब 887 सदस्यों को वोटिंग के लिए शामिल किया गया है।जिला प्रशासन ने रविवार को होने जा रहे इस चुनाव को लेकर धारा 144 लगाने की घोषणा की। शनिवार कोजिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि द सोनीपत हिंदू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी/प्रबंध समिति चुनाव के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि हिंदू विद्या पीठ स्कूल सोनीपत में 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा कि मतदान केन्द्र के चारा ओर 200 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने और ज्वलनशील पदार्थों, अपराध के किसी भी हथियार जैसे चाकू गंडासे, कुल्हाड़ी, लाठी जेली इत्यादि ले जाने पर रोक रहेगी।जिलाधीश ने कहा कि मतदान केन्द्र पर कोई भी व्यक्ति धारा-144 का उल्लंघन करता पाया गया तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। 24दिसंबर को सोसाइटी की गवर्निंग बॉडी का चुनाव करवाया जा रहा है।



