रामानुजन की जयंती पर डी.बी.एम. में हुई गणित प्रश्नोत्तरी
गोहाना :-23 दिसम्बर : गोहाना-महम मार्ग पर गांव मदीना में स्थित डी. बी. एम. पब्लिक स्कूल में गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के टिप्स भी दिए गए।
मार्गदर्शन स्कूल के एम. डी. विकास मलिक का रहा।अध्यक्षता प्रिंसिपल पूजा राणा ने की। कक्षा पहली से कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए गणित प्रश्नोत्तरी के अलावा अन्य विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियां करवाई गई। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने शेप्स पिज्जा ए डिलाइट का लुत्फ लिया, कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों मैथेमेटिकल बिंगो कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने सिमेट्रिक फेस मास्क का आनंद लिया।
कक्षा पहली के छात्र माई ड्रीम हाउस वन रूम लेआउट ऑफ हैप्पीनेस में लगे हुए थे और कक्षा दूसरी ने एंगल स्टूडियो और मैथमैटिकल ट्रेजर हंट में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर नकुल, दीपांशु, सागर, आयुष, वर्षा, तम्मन्ना, रिया, हन्नी और रिद्धि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में अनिल रोहिल्ला, प्रवीण कुकरेजा, सुरेंद्र मालिक, निशिता खन्ना, श्याम सैनी, विक्की सिहान, प्रीति गिल, बिजेंद्र नरवाल, विजय प्रकाश तिवारी और पूजा चाहर का विशेष सहयोग रहा।



