Breaking NewsEducationGohana

JLN स्कूल की गणित प्रदर्शनी में योगिता प्रथम, राम और नक्ष द्वितीय

गोहाना :- 23 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे.एल. एन. स्कूल में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मनाए जा रहे गणित सप्ताह का समापन गणित प्रदर्शनी के साथ किया गया। गणित के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल में कक्षा छठी से प्रथम स्थान पर योगिता, द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से राम और नक्ष और तृतीय स्थान पर आंचल रही ।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

“विज्ञान प्रदर्शनी की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार ने किया। कक्षा सातवीं से प्रथम स्थान पर यशिका रही, कक्षा आठवीं से प्रथम स्थान पर प्राची, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से अनन्या और तनिष्का, तृतीय स्थान पर हर्षिका कक्षा नौवीं से प्रथम स्थान रहीं, नौवीं कक्षा से प्रथम स्थान पर सपना, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कमल और शिवम, तृतीय स्थान पर दीक्षा रही ।

कक्षा दसवीं से प्रथम स्थान पर प्रिंस, द्वितीय स्थान पर दीपक और तृतीय स्थान पर रोमित रहे । कक्षा 12 से प्रथम स्थान पर भाविक रहे । विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में विशेष सहयोग हरीश सैनी, हरि सैनी, मनजीत लठवाल, यशपाल शर्मा, राकेश कुमार आदि का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button