Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के नालंदा इंटरनेशनल की अंतरर्सदनीय प्रश्नोत्तरी में क्षितिज सदन प्रथम, सोपान सदन द्वितीय
गोहाना :-22 दिसम्बर : नालंदा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर अंतरर्सदनीय प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
इस प्रश्नोत्तरी में जहां क्षितिज सदन प्रथम रहा, वहीं द्वितीय स्थान पर सोपान सदन और तृतीय स्थान पर अभिसार सदन रहे।
प्रश्नोत्तरी में बीज गणित, अंकगणित, ज्यामितीय और रीजनिंग के स्तर को परखा गया। अध्यक्षता प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने की। प्रश्नोत्तरी 6 राउंड की थी। मंच संचालन शिक्षक विनय कुमार ने किया। निर्णायक मंडल में संदीप कुमार और संजय वर्मा थे। प्रश्न निर्माण का कार्य गणित की शिक्षिका नेहा, रीना शर्मा और रीना गुप्ता ने किया।
प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने बच्चों को श्रीनिवास रामानुजन की प्रमेय, नंबर थ्योरी, मैथ्स एनालिसिस, फ्रेक्शन आदि सिद्धांतों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।



