गोहाना के गीता विद्या मंदिर की प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम
गोहाना :-22 दिसम्बर : शहर में गढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर आयोजित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में शिवाजी सदन प्रथम, दयानंद सदन द्वितीय और चाणक्य सदन तृतीय रहा।
अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। संयोजन गणित के शिक्षक वेद प्रकाश, निर्मल गोयल और कोमल जैन ने किया। छात्रा गर्विषा और तनीषा ने रामानुजन का परिचय दिया। संगणक शिक्षक मोहित जिंदल और हरि गोपाल शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए रामानुजन की उपलब्धियों से अवगत करवाया। म्यूजिक टीचर मुनेष के साथ छात्रा प्राची और हंसिका ने गणित को रोचक बनाने वाली कविताओं का वाचन किया। अंशिका, नीति और रिद्धि ने नृत्य किया।
प्रश्नमंच की प्रतियोगिता में शिवाजी सदन की रिया, गुनगुन, हर्ष और अंशिका की टीम प्रथम, दयानंद सदन की खुशी, तरुणा, छाया और रक्षिता की टीम द्वितीय तथा चाणक्य सदन के अंकुश, तुषार, अंश और दिशांत की टीम तृतीय रही।



