गोहाना के जे. एल. एन. स्कूल में प्रिंस, निकिता और नितिन की टीम प्रथम
गोहाना :-22 दिसम्बर : महान गणितज्ञ एस. रामानुजन की जयंती पर मनाए जा रहे गणित सप्ताह के 5 वें दिन शुक्रवार को जे.एल. एन. स्कूल में कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों की मैथ्स क्विज करवाई गई। इस क्विज में प्रिंस, निकिता और नितिन की टीम को प्रथम घोषित किया गया।
प्रतियोगिता की संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की, सानिध्य स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा के साथ सह निदेशक राज कुमार ने किया।
पहले राउंड में 268 बच्चों ने ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों पर आधारित परीक्षा दी। इस के परिणाम के आधार पर 7 टीमों का गठन किया गया। द्वितीय स्थान पर आकाश, सुमित और वंश की टीम, तृतीय स्थान पर विजय, मोहित और आशीष की टीम रही।
ऑडियंस राउंड्स में मोहित, भाविक, अमन, आर्यन और भावेश विजेता बने। संचालन यशपाल शर्मा, ललित गोयल, नीति जैन, राकेश शर्मा और चिराग जैन ने किया।



