Breaking NewsEducationGohana

JLN स्कूल की मैथ्स क्विज में इशिका, शुभम और दीपिका की टीम प्रथम

गोहाना :-21 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में मनाए जा रहे गणित सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को कक्षा 6 से कक्षा 8 की मैथ्स क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में इशिका, शुभम और दीपिका की टीम प्रथम रही।

जे.एल. एन. स्कूल महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर गणित सप्ताह मना रहा है। प्रतिदिन गणित से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसी क्रम में कक्षा 6 से 8 की मैथ्स क्विज सम्पन्न हुई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया। अध्यक्षता एम.डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार का रहा।

इस क्विज कम्पीटीशन में द्वितीय स्थान पर प्रतीक, हितेश और प्राची की टीम, तृतीय स्थान पर राम, देवांश और समीर की टीम रही। ऑडियंस राउंड में इशांत, तनिष्का, मुक्त, प्रिंस, अग्रिम और प्रतीक विजेता बने।

प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग मनजीत लठवाल, सोनिया शर्मा, ज्योति बांगड़, शांति, नीलम, हरीश सैनी, सोनू शर्मा और विजय चौहान का रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button