राज्य स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में गोहाना का जैन स्कूल रहा पाँचवे स्थान पर
गोहाना :-21 दिसम्बर : गुरुवार को कुरुक्षेत्र में सम्पन्न तीन दिन के गीता जयंती के राज्य स्तरीय महोत्सव की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गोहाना के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम पांचवें स्थान पर रही।
राज्य स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कुरुक्षेत्र में तीन दिन चला। मंगलवार को प्रारंभ यह महोत्सव गुरुवार को पूर्ण हुआ । इस महोत्सव की राज्य स्तर की प्रश्नोत्तरी में गोहाना के जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस स्कूल की टीम 5वें स्थान पर रही। स्कूल की टीम, हिमांशी और मोनी थे। टीम ने अपने प्रिंसिपल के.एल. दुरेजा के साथ पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर शिक्षक जय किशन, प्रियंका, ममता अग्रवाल, शकुंतला दुरेजा आदि भी उपस्थित रहे।
प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा ने बताया कि इसी राज्य स्तरीय गीता जयंती प्रश्नोत्तरी में जैन स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर भी रह चुकी है।



