गणित सप्ताह के पहले दिन JLN स्कूल में हुई मैथमेटिक्स ऑब्जेक्टिव परीक्षा
गोहाना :-18 दिसम्बर : सुविख्यात गणितज्ञ रामानुजन की जयंती पर प्रारंभ गणित सप्ताह के पहले दिन शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. स्कूल में सोमवार को मैथमेटिक्स ऑब्जेक्टिव परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा की संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह-निदेशक राज कुमार ने किया। मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा का रहा।
प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा के अनुसार गणितज्ञ रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर को है। उनके जे. एल. एन. स्कूल में इस के उपलक्ष्य में गणित सप्ताह का आयोजन किया गया है। गणित सप्ताह में प्रतिदिन अलग-अलग गणित गतिविधियों को अंजाम दिया जाएगा। इसी क्रम में पहले दिन मैथमेटिक्स ऑब्जेक्टिव परीक्षा हुई। परीक्षा का संयोजन हरीश सैनी, मनजीत लठवाल, यशपाल शर्मा, राकेश शर्मा, ललित गोयल, अनिल लठवाल, सुमित चहल, नीति जैन, नीतू शर्मा, चिराग जैन, संतोष यादव, ज्योति बांगड़ आदि ने किया।



