Breaking NewsEducationGohana

जिला स्तर की प्रश्नोत्तरी का उप विजेता बना गोहाना का जैन स्कूल

गोहाना :-18 दिसम्बर मेन बाजार स्थित जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सीनियर वर्ग की टीम शनिवार को जिला स्तर पर आयोजित गीता जयंती महोत्सव प्रश्नोत्तरी की उप विजेता बनी। इससे पहले जूनियर वर्ग की टीम जिला स्तर की समान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही थी। सोमवार को स्कूल वापस लौटने पर दोनों टीमों को स्कूल के प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा द्वारा सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रिंसिपल के. एल. दुरेजा के अनुसार उनके स्कूल की जिस टीम को सीनियर वर्ग में उप विजेता घोषित किया गया, उसमें शुभम, हिमांशी और मोनी थे। सीनियर वर्ग से पहले जब सोनीपत में ही जूनियर वर्ग की गीता जयंत महोत्सव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई थी, तब उसमें उनके स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही थी। दोनों टीमों के सदस्य विद्यार्थियों के साथ उनकी तैयारी करवाने वाले शिक्षकों-जयकिशन, सुनील कुमार और प्रियंका को भी सम्मानित किया गया।

गीता जयंती की जिला स्तर पर सीनियर और जूनियर वर्ग में क्रमश: तृतीय और द्वितीय रही टीमें कुरुक्षेत्र में प्रस्तावित राज्य स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button