गोहाना के गीता विद्या मंदिर में हर घर तिरंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित डांस कम्पीटीशन में जूनियर वर्ग में ईशा, सीनियर में मनु रही प्रथम
गोहाना :-18 दिसम्बर : हर घर तिरंगा फाउंडेशन द्वारा शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में विजय दिवस पर तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह और डांस कम्पीटीशन आयोजित किए गए। डांस कम्पीटीशन के जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की ईशा और सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की मनु को प्रथम घोषित किया गया।
कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता हर घर तिरंगा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कश्यप और राष्ट्रीय सचिव सुलतान सिंह सैनी ने की। मार्गदर्शन गीता विद्या मंदिर के प्रिंसिपल अश्विनी कुमार का रहा। मुख्य अतिथि सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बलराम कौशिक, बरोदा हलके के कांग्रेस नेता रणदीप उर्फ नान्हा मलिक, गोहाना हलका निगरानी कमेटी के पूर्व संयोजक गुलशन विरमानी तथा सोनीपत मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजबीर दहिया रहे।
डांस कम्पीटीशन के निर्णायक मंडल में आशु देशवाल और डॉ. सिमरन राठौर थे। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 के लिए था। जूनियर वर्ग में कक्षा 8 की नैंसी द्वितीय और कक्षा 7 का हर्ष तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में कक्षा 10 की अंशिका द्वितीय और कक्षा 9 का अरमान तृतीय रहे।
आयोजन में विशेष सहयोग सोहन सिंह, हिमांशु पवार, दलबीर दांगी, राकेश गंगाणा, दलबीर खुंडिया, कुलदीप कश्यप, दीपक कश्यप आदि का रहा।



