गोहाना नगर परिषद ने दिया नोटिस 7 दिन में दो बकाया किराया, नहीं तो खाली करो दुकान
गोहाना:-16 दिसम्बर : नगर परिषद (नप) गोहाना के अधिकारियों ने सरकारी दुकानों का किराया नहीं भर रहे दुकानदारों पर सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। नोटिस देने के बावजूद जिन दुकानदारों ने किराया नहीं चुकाया उनके पास स्वयं अधिकारी पहुंच गए। दुकानदारों से कहा कि किराया दो या दुकान खाली करो। दुकानदारों ने अधिकारियों से एक सप्ताह के लिए समय मांगा।
नगर परिषद द्वारा अपनी 270 दुकानें किराए पर दे रखी हैं। अधिकतर दुकानदार समय पर किराया नहीं चुका रहे हैं जबि इनमें से 104 दुकानदार ऐसे है जिन्होंने कई वर्षों से किराया नहीं दिया है। नगर परिषद के अधिकारियों ने चार दिन पहले 31 दुकानदारों को नोटिस देकर तीन दिन में किराया देने या दुकानें खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दकानदारों ने किराया नहीं चुकाया। अधिकारी स्वयं शनिवार को दुकानदारों के पास बोले किराया दो या दकानें खाली करो लेखाकार ललित शर्मा, भवन निरीक्षक विजय सिक्का, जेई अंकित धनखड़ और अन्य अधिकारी फील्ड में उतरे। एक साथ कई टीमें फील्ड में उतरी तो दुकानदार भी सकते में आ गए। अधिकारियों ने दकानों को खाली करने की सख्ती की तो दुकानदारों ने एक सप्ताह के लिए समय मांगा।
दुकानदारों के आग्रह को स्वीकार करते हुए अधिकारी वापस लौट आए। अब जो दुकानदार एक सप्ताह के भीतर किराया नहीं देंगे उनकी कानों को सील किया जाएगा। ईओ निशा शर्मा ने कहा कि दुकानदारों को बकाया किराया चुकाने के लिए समस्या जा चुका है लेकिन कुछ दकानदार आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। अंतिम चेतावनी दे दी गई है। अब सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाएगी।



