Breaking NewsEducationGohana

गोहाना में नए साल के पहले दिन 3 अवसरों का होगा संयुक्त उत्सव

गोहाना :-16 दिसम्बर : जैन श्रद्धालु नए साल 2024 के पहले दिन गोहाना में एक साथ तीन अवसरों का संयुक्त उत्सव आयोजित करेंगे। यह अविस्मरणीय कार्यक्रम वजीरपुरा गांव स्थित टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल के परिसर में सम्पन्न होगा।

विराट समारोह जिन दो विभूतियों से सम्बद्ध होगा, संयोग वश उन दोनों का प्रवास इस समय उक्त स्कूल में है। दो अवसर गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी महाराज तो एक अवसर शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि जी के जीवनी के अहम पड़ाव हैं।

गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी हों या शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि, दोनों की समान जन्मभूमि गोहाना का रिंढाणा गांव है । गच्छाधिपति का जन्म इस गांव में 1 जनवरी 1929 को हुआ। प्रकाश चंद जी इस बार जीवन के 95 वर्ष पूर्ण कर 96वें वर्ष में प्रवेश करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

दूसरा अवसर भी प्रकाश चंद जी से जुड़ा हुआ है। उनकी दीक्षा के 78 वर्ष पूर्ण होने को हैं । उनकी दीक्षा 18 जनवरी 1945 को नारनौल में हुई थी।

प्रस्तावित समारोह का तीसरा अवसर शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि जी के जीवन का है। सुंदर मुनि जी की दीक्षा 5 दिसंबर 1973 को हुई थी। उनको दीक्षित हुए 50 साल पूरे हो चुके हैं।

जैन समाज ने गच्छाधिपति के 96वें जन्मदिन और दीक्षा के 78वें दिवस, सुंदर मुनि जी की दीक्षा की स्वर्ण जयंती को एक साथ सेलिब्रेट करने का निश्चय किया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button