Breaking NewsGohana
गोहाना नगर परिषद ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों को दिया नोटिस, एक हफ्ते का दिया समय

गोहाना :-शहर में नप का 25 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर एक करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नप प्रशासन के दो बार इनको नोटिस दे चुका है। अब अंतिम नोटिस जारी करके प्रॉपर्टी एक सप्ताह का समय दिया है। नप प्रशासन ने शहर में 33 हजार से अधिक प्रॉपर्टीधारकों से हर साल 2 करोड़, 75 लाख 66349 रुपए प्रॉपर्टी टैक्स लेने की डिमांड निर्धारित की है।
इसके बावजूद सभी प्रॉपर्टी मालिक समय पर अपना टैक्स जमा नहीं कराते हैं। इसके चलते नप का वर्ष 2010-11 के बाद से शहरवासियों में एरियर व ब्याज समेत 5 करोड़ रुपए से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इनमें 25 डिफाल्टर उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन पर 1 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।



