Breaking NewsGohanaJudicial

शुभम जैन को 9 वोट से हरा कर उपाध्यक्ष बने आशीष बंसल

गोहाना :-15 दिसम्बर : गोहाना बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए वार्षिक चुनाव में आशीष बंसल उपाध्यक्ष और मनजीत लठवाल महासचिव निर्वाचित हुए। दोनों पदों के लिए आमने-सामने का सीधा मुकाबला हुआ। जहां आशीष बंसल ने कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वन्द्वी शुभम जैन को 9 वोट से परास्त किया, वहीं महासचिव पद के लिए मनजीत लठवाल ने हेमंत शर्मा को 51 वोट से मात दी। कुल 6 में से शेष 4 पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव आर.ओ. के तौर पर सीनियर मोस्ट एडवोकेट इंद्र सिंह भनवाला ने करवाया। उनके साथ ए.आर.ओ. रविंद्र शर्मा और संदीप सैनी थे। इस बार एसोसिएशन के कुल मतदाता 376 हैं। इनमें से तीन वोट इस आधार पर अवैध हो गए कि वे पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की बार काउंसिल के स्थान पर दिल्ली हाई कोर्ट की बार काउंसिल से रजिस्टर्ड थे । वैध 373 में से 320 एडवोकेट्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपाध्यक्ष पद के लिए 5 वोट रद्द हो गए। वैध 315 में से आशीष बंसल को 162 और शुभम जैन को 153 वोट मिले। इस तरह से बंसल 9 वोट के अंतर से विजयी हो गए। महासचिव के पद के लिए 7 वोट रद्द हुए। वैध 313 में जहां मनजीत लठवाल को 182 वोट मिले, वहीं हेमंत शर्मा के वोट 131 रहे। लठवाल 51 वोटों से जीत गए।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

इस चुनाव के साथ इंद्र सिंह भनवाला ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है। वह 2017 से लगातार इस बार का वार्षिक चुनाव आर.ओ. के तौर पर सफलता पूर्वक करवा रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 और उसके बाद 2018 में चुनाव करवाया। कोरोना के चलते 2019 और 2020 में चुनाव नहीं हुआ। अब 2021 से लगातार तीन साल से भनवाला ही आर.ओ. के तौर पर चुनाव करवाते आ रहे हैं। पांचों बार शांतिपूर्वक चुनाव इंद्र सिंह भनवाला की नायाब उपलब्धि रहे।

ताजा चुनाव में कीर्तिमान वीरेंद्र सिंह आर्य ने भी बनाया है। जहां वह 2021 और 2022 में विधिवत मतदान से विजयी हुए थे, वहीं इस बार उन्हें बार ने हैट्रिक में लगातार तीसरी बार अपना अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया। आर्य के साथ सह-सचिव पद के लिए गायत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप वर्मा और लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए रविंद्र कुमार भी निर्विरोध जीते। गोहाना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस तरह से मतदान से चुनाव केवल उपाध्यक्ष और महासचिव के दो पदों के लिए ही हुआ । उपाध्यक्ष निर्वाचित आशीष बंसल गोहाना टैक्स बार एसोसिएशन के भी कोषाध्यक्ष हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button