Breaking NewsEducationGohana
सी.जी.एस.टी. इंस्पेक्टर चयनित होने पर बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज प्रशासन ने शुभम नरवाल को किया सम्मानित
गोहाना :-14 दिसम्बर: बड़ौता गांव के गवर्नमेंट कॉलेज के बी.एस.सी. के प्रथम बैच के छात्र रहे शुभम नरवाल सी. जी. एस. टी. के इंस्पेक्टर चयनित हुए हैं। इस पर नरवाल को गुरुवार को कॉलेज प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। बड़ौता गांव में जब सरकारी कॉलेज प्रारंभ हुआ, उसके बी.एस.सी. के फर्स्ट पास आउट बैच में शुभम नरवाल भी थे। विज्ञान स्नातक बनने के बाद शुभम का सलेक्शन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में टैक्स असिस्टेंट की पोस्ट पर हुआ। वह इस पद पर काफी समय तक कार्यरत रहे। अब शुभम नरवाल का चयन सी. जी. एस. टी. इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। इस पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सुदेश लाठर ने शुभम नरवाल को कॉलेज में आमंत्रित किया तथा उन्हें समारोहपूर्वक सम्मानित किया।सम्मान समारोह में अनिल बडगूजर, डॉ. मुकेश श्योराण, डॉ. अमित राठी आदि भी उपस्थित रहे।



