Breaking NewsEducationGohana
बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में पी. एच. डी. की शोधार्थियों से मुखातिब होंगे बंडारू दत्तात्रेय

गोहाना :-14 दिसम्बर: बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के तौर पर शोधार्थियों से रूबरू होंगे। जानकारी देते हुए वी.सी. प्रो. सुदेश ने बताया कि कुलाधिपति विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों में पी. एच. डी. कर रही छात्राओं से बात करेंगे।
उन्होंने बताया कि शोधार्थियों से नई शिक्षा नीति और विकसित भारत 2047 विषय पर बात करना उनका मुख्य उद्देश्य है विकसित भारत मिशन को पूरा करने में उच्चतर शिक्षण संस्थान की क्या भूमिका हो सकती है, शोधार्थी कैसे अपने शोध को और बेहतर बनाकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कुलाधिपति पी. एच. डी. की छात्राओं के साथ खुली चर्चा करेंगे।



